रायपुर

39 लाख लेकर मशीन नहीं बेचा और उस पर जान से मारने की धमकी भी, 420 दर्ज
29-Mar-2026 8:54 PM
39 लाख लेकर मशीन नहीं बेचा और उस  पर जान से मारने की धमकी भी, 420 दर्ज

यह एक निर्माण मशीन है जो जमीन की सतह को खोदे बिना

भूमिगत पाइप और केबल डालने का काम करती है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 मार्च। 39 लाख रूपए लेकर भूमिगत केबल डालने वाली मशीन न बेचने वाले के खिलाफ पुलिस ने 420 दर्ज किया है। मौदहापारा पुलिस के अनुसार  हुसैनी प्लाजा, गुरुनानक चौक निवासी मोहम्मद शाहनवाज की घर पर ही के.एफ.सी. नाम से फर्नीचर की दुकान है। जहां अग्रसेन नगर, कपिश विला, अग्रोहा कालोनी, रायपुरा निवासी

मोहम्मद इमरान नवाब  42 बतौर ग्राहक आना जाना था।इस दौरान  जान पहचान बढ़ती गई। इसके चलते उसने 23 जून  21 को एक कमर्शियल वाहन एच.डी.डी. मशीन को बेचने का पक्का सौदा किया था। सौदे की संपूर्ण राशि 39 लाख   रूपये अपनी आवश्यकता अनुसार बैंक खाता से एवं नगद  प्राप्त किया था । इमरान ने अपनी अत्यंत आवश्यकता बताते हुए सौदे की पूरी  रकम ले लिया था।और  मशीन रायपुर से बाहर होने के कारण आने पर शाहनवाज को सौंपने का भरोसा दिलाया था। लेकिन उसके लगातार टाल मटोल करने पर आपसी वाद विवाद होने लगा ।तब यह जानकारी मिली कि  इमरान ने उस मशीन को बिना बताये किसी अन्य को बेच दिया । इस अफरातफरी पर शाहनवाज ने  पुलिस थाना में शिकायत करने पर उसने 3 अप्रैल 24 को पूरी रकम लौटाने का  करारनामा  रायपुर न्यायालय में किया था।और रकम भुगतान के रूप में अपने खाते से  8 चेक भी दिया था।

लेकिन जब जब शाहनवाज ने पेमेंट के लिए बैंक में चेक  लगाता उससे पहले ही इमरान, शाहनवाज के पास आकर अपने घरेलु परेशानियां बताकर चेक लगाने  रोकता था। वह यह कहता कि  रकम एक मुश्त देकर चेक वापस ले जाऊंगा।  कभी कहता कि मेरी  पत्नी के नाम से धमतरी स्थित मकान को बेच रहा हूं। उस रकम से पूरा पेमेंट कर देगा । इस तरह से चार पांच साल से धोखा देता आ रहा है। पिछले साल शाहनवाज ने अपने कैंसर पीडि़त पिता के इलाज के लिए रकम मांगा तो उसने पुन: इकरारनामा किया और फिर से 10  चेक दिए । इमरान के खाते मे रकम नहीं होने से चेक बाऊंस होते गए । बात जब समाज में पहुंची तो शाहनवाज को  झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगा। वह अपनी पहुंच व राजनेताओं से होने और आजमगढ़ से गुंडों से  मारपीट कर सारे चेक करारनामा अनुबंध फड़वा कर कोई सबूत नहीं रखने और जान से मारने की धमकी देने लगा। उसके कहे अनुसार एक साल तक रकम वापसी का इंतजार के बाद शाहनवाज ने कल शाम धारा 420,406,506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराया।


अन्य पोस्ट