रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मार्च। महापौर मीनल चौबे कल आहूत सामान्य सभा में अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगी। पिछले बजट के क?ई अधूरे और अपूर्ण कार्यों के बीच निगम का नया बजट करीब पौने दो हजार करोड़ का होने के संकेत हैं। इसमें राज्य सरकार की नगरीय विकास की योजनाओं के साथ न?ए काम भी शामिल हैं। साथ ही पहले बजट के अपूर्ण कार्यों को भी कैरिफारवर्ड किया जाएगा। कल की सामान्य सभा 11 बजे से मुख्यालय भवन के सभागार में होगी। पहले घंटे प्रश्न काल होगा। उसके बाद श्रीमती चौबे अपना बजट पढ़ेंगी। इसके अलावा सामान्य सभा, एम?आईसी के द्वारा पिछले दिनों पारित 17 प्रस्तावों का भी अनुमोदन करेगा। कल की बैठक को लेकर निगम सचिवालय ने तैयारी पूरी कर ली है।
सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने शनिवार को भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय पार्षदों की बैठक लेकर सभा संचालन सहयोग मांगा।भाजपा की बैठक में महापौर मीनल चौबे की विशेष उपस्थिति रही।
श्री राठौड़ ने पार्षदों से एक - दूसरे पर व्यक्तिगत टीका -टिप्पणी ना करने का आग्रह किया। इसी तरह से व्यक्तिगत आरोप लगने पर पार्षद उसका जवाब ना दें, इसका जवाब महापौर एवं सम्बंधित विभाग के अध्यक्ष देंगे । पार्षद नगर हित में खुलकर चर्चा सामान्य सभा में करें, किन्तु समय बर्बाद ना करें। काफी समय के बाद सामान्य सभा की बैठक हो रही है, इसका जनहित में चर्चा करने नागरिकों के कल्याणार्थ समय का सामान्य सभा में पूर्ण सदुपयोग करें।
इसके बाद महापौर श्रीमती चौबे ने भी भाजपा पार्षद दल की बैठक ली। उन्होंने सभी एम?आईसी सदस्यों से प्रश्नों के उत्तर तथ्यात्मक देने कहा। साथ ही विपक्षी आरोपों पर अपने सभी पार्षदों को जमकर विरोध करने कहा। उधर विपक्षी कांग्रेस के पार्षदों ने भी विरोध की बड़ी तैयारी की है। वे विरोध के लिए बैनर पोस्टर भी तैयार कर रहे हैं।
बिरगांव निगम का भी बजट कल
रायपुर, 29 मार्च। बिरगांव नगर निगम के आगामी बजट (2026-27) को लेकर ग्रामीण जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा, महापौर नंदलाल देवांगन, सभापति कृपाराम निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी, प्रभारी जयशंकर तिवारी और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।महापौर देवांगन ने कहा कि यह बजट क्षेत्र के समग्र विकास और जनसेवा के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने सभी कांग्रेस पार्षदों से अनुरोध किया कि सामान्य सभा में बजट पर रचनात्मक एवं सार्थक चर्चा करें तथा ध्वनि मत से बजट पारित कर बिरगांव के विकास में अपना सक्रिय योगदान दें। इस बैठक में एमआईसी सदस्य इकराम उबारन बंजारे, डॉक्टर एस आर पात्रे पार्षद ओमप्रकाश साहू शिवकुमार साहू राजवती दीनू निषाद भारती चंद्राकर मोहम्मद रियाज हेमचन्द्राणी गोस्वामी डिकेन्द्र सिन्हा पुष्प आशीष यादव रुक्मणी सिन्हा बसंत सेन संतोष साहू सरोज कुर्रे शकुंतला बंदे सुशीला मारकंडे सहित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।