रायपुर
एक रात में 137 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए, सभी के कार बाइक जब्त
29-Mar-2026 8:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मार्च। नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध रायपुर पुलिस का वीक एंड अभियान जारी है। शहर के आठ स्थानों पर यातायात थाना प्रभारी एवं स्टॉफ के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए कुल 137 वाहन चालकों को पकड़ा गया।
इनके विरुद्ध एम व्ही एक्ट की धारा 185 के तहत चालान सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इस वर्ष जनवरी से अब तक लगभग 1400 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है।
पुलिस ने स्पष्ट किया गया है कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह स्वयं तथा अन्य लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा भी है। अत: सडक़ सुरक्षा के नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभायें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे