रायपुर

बिना जरूरत के जोन 1 ने नाली बना दिया, अब आरटीआई में जवाब नहीं दे रहा
29-Mar-2026 8:43 PM
बिना जरूरत के जोन 1 ने नाली बना दिया, अब आरटीआई में जवाब नहीं दे रहा

रायपुर, 29 मार्च। नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड  15 में नाली निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार की शिकायत की गई है। यह निर्माण बिना जरूरत के किया गया है।ऋषि कुमार उइके ने आरटीआई के तहत  निगम के जोन 1  से 13 जनवरी को जानकारी चाही गई थी। इस पर जोन के द्वारा 3 फरवरी को पत्र प्रेषित कर कहा गया यह जानकारी वृहद एवं विस्तृत प्रकृति की है।जिसकी जानकारी दिया जाना संभव नहीं है। उइके का कहना है कि जानबूझकर जोन के जनसूचना अधिकारी के द्वारा नियमों की अनदेखी कर जवाब नहीं दिया गया है। इस पर उइके ने 23 फरवरी को प्रथम अपील की थी । अपर आयुक्त  लोकेश्वर साहू के द्वारा सुनवाई की गई । सुनवाई के दौरान भी  जनसूचना अधिकारी  द्वारा वही आधी अधुरी जानकारी उपलब्ध कराई गई।  जबकि अपर आयुक्त के यह आदेश पारित किया गया है कि आवेदक को चाही गई समस्त जानकारी निशुल्क उपलब्ध करा और उन्हें भी सूचित करने कहा था।शेष जानकारी आज पर्यंत तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। उइके का कहना है कि इससे यह स्पष्ट होता है  नाली निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया है क्योंकि नाली निर्माण की कोई आवश्यकता ही नहीं थी। बावजूद  जोन 1 के द्वारा पैसों का बंदरबांट करने नाली निर्माण किया गया है। जिसकी जांच अति आवश्यक है।


अन्य पोस्ट