रायपुर

सुंदरकांड पाठ से सुहागा मंदिर में भक्त हुए राममय
29-Mar-2026 8:37 PM
सुंदरकांड पाठ से सुहागा मंदिर में भक्त हुए राममय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 मार्च। श्रीराधाकृष्ण स्वामी मुरली मनोहर सुहागा मंदिर ट्रस्ट कमेटी द्वारा ब्राह्मण पारा में श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर सामूहिक सुंदर कांड का पाठ किया।

प्रसिद्ध भजन गायक  रामकृष्ण बंधुओं  के  संगीतमय सुंदरकांड पाठ ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा के साथ ओम नम: शिवाय की गूंज के साथ शिव और मां  दुर्गा के भजनों  ने आयोजन को  यादगार बनाया।

  इस सामूहिक पाठ   में विप्र संस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, छत्तीसगढ़ी युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, पूर्व आईएएस अनुराग पांडेय ,भाजपा नेता सुभाष तिवारी, मिश्रीलाल पांडेय, डी पी तिवारी,  ओमप्रकाश तिवारी, प्रकाश तिवारी, प्रदीप नारायण,नवीन शर्मा, डॉ. ध्रुव पांडेय, भूपेंद्र शर्मा ,नटराज शर्मा ,संजय दीवान, डॉ . मेघेश तिवारी, कुसुम शर्मा ,विभा तिवारी, रत्ना मिश्रा, प्रीति शुक्ला, सरिता शर्मा, पदमा दीवान विप्र शक्ति महिला मंडल एवं  छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने आनंद लिया।


अन्य पोस्ट