रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 मार्च। सिविल लाइन, टिकरापारा इलाकों में बीते दिनों मारपीट और गाली-गलौज की सामने आई हैं। इस बीच नशा करने के लिए पैसों की मांग, ससुर-दामाद के बीच तालाक की बात पर विवाद हो गया। इस दौरान हाथ, मुक्का,ईंट और कड़ा से हमला हुआ। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजातालाब नूरानी चौक निवासी नुमान खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 28 फरवरी की रात 12.15 बजे वह अपने भाई को लेने राजातालाब पहुंचा था। इसी दौरान मोहल्ले के आयान लतीफ और मूसा बाइक से पहुंचे और नशे के लिए दो हजार रुपए की मांग की। पैसे देने से मना करने पर दोनों ने नुमान के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। घटना में नुमान खान को हाथ और जांघ में चोट आई। बीच-बचाव उसके भाई के साथ भी विवाद हुआ।
उधर टिकरापारा में पारिवारिक बात पर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। बोरियाखुर्द निवासी मोहम्मद सफूज ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 26 मार्च की रात 10 बजे उनके रिश्तेदार—मोहम्मद अल्ताफ, मोहम्मद शदाब, मोहम्मद अरशद और मोहम्मद महताब—घर के सामने पहुंचे और बेटी को तलाक देने व 8 लाख रुपए की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, और हाथ-मुक्कों व ईंट से मारपीट की।