रायपुर

उत्तर ईरान में पश्चिमी विक्षोभ, कल प्रदेश में हल्की बारिश संभव
28-Mar-2026 9:59 PM
उत्तर ईरान में पश्चिमी विक्षोभ, कल प्रदेश में हल्की बारिश संभव

रायपुर, 28 मार्च। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर ईरान और उसके आसपास 3.1 किमी से 9.4 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है । एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु तक दक्षिण छत्तीसगढ होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है । प्रदेश में कल रविवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे एक दो स्थानों पर गरज-चमक  के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है ।  प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि संभावित है। प्रदेश में वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: सरगुजा संभाग और बस्तर संभाग और उससे लगे जिले में संभावित है ।


अन्य पोस्ट