रायपुर

छत्तीसगढ़ी साहित्य सृजन के लिए विजय मिश्रा को सुशील यदु सम्मान
28-Mar-2026 9:55 PM
छत्तीसगढ़ी साहित्य सृजन के लिए विजय मिश्रा को सुशील यदु सम्मान

रायपुर, 28 मार्च। 1981 से सतत सक्रिय प्रांतीय छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति का सम्मेलन महासमुंद में हुआ। इसमें प्रदेश भर से जुटे साहित्यकारों में की उपस्थिति में विजय मिश्रा अमित को सुशील यदु सम्मान दिया गया।  सम्मेलन में डॉ निरुपमा शर्मा सम्मान सुमन शर्मा बाजपेई, हेमनाथ यदु सम्मान  पोखन दास मानिकपुरी, शिव कुमार यदु सम्मान जगन्नाथ डड़सेना, साहित्य शिखर सम्मान डॉ प्रकाश पतंगीवार, चेतन भारती, पुनु राम साहू, मकसूदन साहू, तथा साहित्य प्रतिभा सम्मान डॉ मुक्ता कौशिक, मनोज सोनवानी, रश्मि रामेश्वर गुप्ता, के. एस  आडिल को प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा  अध्यक्षता बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ी भाषा को समृद्ध बनाने  तन मन  सहयोग देने आश्वस्त किया। विशिष्ट अतिथि रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति संदीप दीवान रहे ।साहित्य समिति के अध्यक्ष कान्हा कौशिक, महासचिव डॉ राजेश कुमार मानस, बंधु राजेश्वर खरे, शैलेश तिवारी ने विशेष दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया।


अन्य पोस्ट