रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 मार्च। विगत 21 मार्च को दिल्ली में डॉ छत्तीसगढ़ की साहित्य एवम् व्यंग्यकार डॉ. स्नेहलता पाठक को शारदा त्यागी व्यंग्य यात्रा सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह एवम् प्रशस्ति पत्र डॉ. प्रेम जनमेजय-अध्यक्ष प्रबंध समिति, रणविजय राव-महासचिव प्रबंध समिति एवं ममता कालिया- अध्यक्ष, चयन समिति ने दिया। ज्ञात हो कि डॉ. स्नेहलता पाठक ने लगभग 12 व्यंग्य संग्रह, लाल रिबन वाली लडक़ी एक उपन्यास और दीप शिखा कहानी संग्रह जैसी पुस्तकों का सृजन किया है। इस सम्मान पर वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा, प्रदेश महासचिवद्वय अजय अवस्थी, डॉ. सुनील कुमार ओझा, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्मिहोत्री, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, राघवेन्द्र पाठक, रामवृत तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, सतीश शर्मा, उमेश शर्मा आदि ने अपनी शुभकामनाएं दी।