रायपुर

विद्यार्थी केन्द्रित शिक्षण की कार्यशाला सम्पन्न
28-Mar-2026 8:52 PM
विद्यार्थी केन्द्रित शिक्षण की कार्यशाला सम्पन्न

रायपुर, 28 मार्च। महावीर नगर स्थित भारतीय विद्या मंदिर हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित वर्कशॉप को  इंटरनेशनल ट्रेनर मधु यादव ने संबोधित किया ?। उन्होंने नई शिक्षा नीति के मेरिट और उसके दूरगामी परिणाम पर  विचार व्यक्त करते हुए यू शेप प्रोजेक्ट, क्लास रूम मेनेजमेंट, भाषा कौशल, विविध शिक्षण विधियों, सॉफ्ट और हार्ड स्किल के साथ आउट डोर गतिविधियों पर प्रकाश डाला ।। स्कूल डायरेक्टर सुशील कुमार साहू, प्राचार्या श्रीमती किरण साहू  सहित विद्यालय के साथ शाला के  शिक्षकवृंद प्रशिक्षण में शामिल हुए। इस दरम्यान भाषा कौशल विकास के लिए शब्द गेम और गणित के लिए मेंटल मैथ्स के सवाल कराए गए।


अन्य पोस्ट