रायपुर
रायपुर को मिले दो हाईप्रोफाइल मैच
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 मार्च। क्रिकेट का इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल कल से शुरू हो रहा है। बीसीसीआई ने दो चरणों के इस टूर्नामेंट के लिए मैच फिक्चर जारी कर दिया है। इसमें न?ई राजधानी के इंटरनेशनल स्टेडियम में भी दो मैच होंगे।
दोनों ही हाईप्रोफाइल मैच हैं। इनमें एक मैच 10 म?ई रविवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच और 13 म?ई को आरसीबी और केकेआर के बीच खेला जाएगा। इन टीमों में रोहित शर्मा, विराट कोहली, एम?एह धोनी और रविंद्र जडेजा जैसे स्टार क्रिकेटर शामिल हैं।
इस बीच टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सटोरिए अपनी बिसात बिछाने में जुट गए हैं। वहीं
पुलिस कमिश्नरेट ने सोशल मीडिया में क्रिकेट की भाषा का इस्तेमाल करते हुए बताया गया कि कानून की टीम चेज करने में माहिर है यानी अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही फर्जी सट्टा आईडी चलाने और इस्तेमाल करने वालों को आगाह किया गया है कि ऐसे नेटवर्क से दूरी बनाए रखें, अन्यथा उनकी पार्टनरशिप ज्यादा देर तक नहीं टिकेगी।
पुलिस का कहना है कि इस बार तकनीकी निगरानी को और मजबूत किया गया है। साइबर टीमों को सक्रिय कर ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स पर विशेष नजर रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी धाराओं में केस दर्ज होगा।
शहरवासियों से भी अपील की गई है कि वे लालच में आकर किसी भी प्रकार की सट्टेबाजी में शामिल न हों। ऐसा करना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक रूप से भी नुकसानदेह साबित हो सकता है। आईपीएल के रोमांच के बीच पुलिस का यह संदेश साफ है- खेल का आनंद लें, लेकिन कानून की सीमा में रहकर। नियम तोडऩे वालों के लिए इस बार आउट होना तय है, और अगला ठिकाना मैदान नहीं, जेल हो सकता है।