रायपुर

धर्म परिवर्तन के लिए पत्नी के दबाव से परेशान पति ने आत्महत्या की कोशिश की
27-Mar-2026 11:25 PM
धर्म परिवर्तन के लिए पत्नी के दबाव से परेशान पति ने आत्महत्या की कोशिश की

 बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने लेकर पहुंचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 मार्च। आमानाका पुलिस कथित धर्म परिवर्तन कर मामले को लेकर जांच कर रही है। मिली जानकारी अनुसार एक मतांतरित महिला काफी दिनों से अपने पति को धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रही थी। इससे परेशान  पति परेशान होकर आत्महत्या करने वाला था। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता उसे बचा कर आमानाका थाना लेकर पहुंचे हैं। थाने में पीडि़त पति और बजरंग दल के कार्यकर्ता रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं।

थाने पहुंचे लोगों ने बताया कि दोनों  थाना इलाके के राजीव नगर बस्ती में रहते हैं। तीन साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। उनका एक बेटा भी है। इस विवाह का पहले युवती के परिजनों ने विरोध किया था लेकिन सभी की समझाइश के बाद मान गए थे। युवक ,कार शो रूम में काम करता है। शादी के बाद युवक को पता चला कि ससुराल वाले मतांतरित ईसाई हैं। और वे लोग उसे भी मतांतरण के लिए दबाव बना रहे थे। वह इंकार करता रहा। इस विवाद के बीच वह पत्नी से अलग रहने की बात कहता रहा। लेकिन उसने भी मतांतरण के लिए कहती रही नहीं करने पर बेटा का हक न देने की धमकी भी दी। इससे परेशान होकर युवक आज सुबह बस्ती के पीछे गुजरने वाली रेल लाइन पर जा बैठा। यह देख बस्ती के दोस्तों ने उसे अपने कब्जे में लेकर थाने ले आए। इन्होंने टीआई से युवक के ससुरालियों को समझाइश देने और न मानने पर अपराध दर्ज करने की बात कही है। टीआई ने छत्तीसगढ़ को बताया पति-पत्नी के बीच का झगड़ा है। पत्नी मूलत: इसाई समाज की है। पति उसे अपने घर बुला रहा था। वह नहीं जा रही थी। इसके बाद विवाद के चलते मामला थाने तक पहुंचा। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।


अन्य पोस्ट