रायपुर
250 से अधिक देश - विदेश के कवियों ने लिया भाग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 मार्च। अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास साहित्योदय पांचवी बार वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर लिया है। 24 घण्टे लगातार ऑनलाइन विराट कवि सम्मेलन दुर्गायन अखण्ड काव्यार्चन का आयोजन किया गया।
इस आयोजन को यूएन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। रविवार को हुए कार्यक्रम का समापन प्रख्यात गीतकार डॉ बुद्धिनाथ मिश्र ने किया। संस्थापक अध्यक्ष कवि पंकज प्रियम सभी अतिथियों का स्वागत किया । उन्होंने बताया कि इस वर्ष के अंत मे गुवाहाटी में माँ कामाख्या दुर्गायन साहित्योत्सव प्रस्तावित है सरस्वती वंदना साहित्योदय की कार्यकारी निदेशक किशोरी भूषण ने किया जबकि उद्धाटन सत्र का संचालन डॉ रजनी शर्मा चंदा ने किया। इस मौके पर कवि अजय अंजाम ने दुर्गा स्तवन का पाठ किया।
प्रख्यात राष्ट्रीय कवि अनित्य नारायण मिश्र ने भी अपनी कविता पाठ किया। 24 घण्टे के इस अखण्ड आयोजन में हर घण्टे के लिए अलग संचालक ने सत्र में 10 से 11 कवियों की प्रस्तुति करवाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राकेश रमण, गणेश दत्त बजाज, किशोरी भूषण, बिंदु प्रसाद, अनामिका गुप्ता, सुदेष्ना सामन्त,ममता झा, खुशबू बरनवाल, नंदिता माजी शर्मा, डॉ प्रियम्बदा मिश्रा, रश्मि पाण्डेय, शोभा पाराशर, अर्चना झा, निशा झा, शशि जायसवाल, संजय गुप्ता, डॉ आरती उपाध्याय इत्यादि प्रमुख हैं।