रायपुर

अभनपुर=हसदा में पैरावट में लगी आग, जांच
25-Mar-2026 3:57 PM
अभनपुर=हसदा में पैरावट में लगी आग, जांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 25 मार्च। क्षेत्र में पैरावट में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्राम हसदा में पैरावट में आग लगने का मामला सामने आया है, जिसकी रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज की गई है।इससे पहले आमनेर गांव में गौपालक तीरथ राम के लगभग 4 एकड़ पैरावट में आग लगने की घटना दर्ज हुई थी, जिससे उन्हें नुकसान हुआ था। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शरारती तत्वों या आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में इस प्रकार की दो-तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं और सभी मामलों की जांच जारी है।


अन्य पोस्ट