रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मार्च। छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ की आम सभा शासकीय आईटीआई भिलाई में हुई। इस दौरान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष पद पर गजेंद्र कुमार साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए। साथ ही नई प्रांतीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में किशोर शर्मा (जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, बिलासपुर) नियुक्त किए गए थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा पवन शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ), प्रदेश समन्वयक जी आर चंद्रा, महामंत्री रायपुर संभाग संतोष कुमार वर्मा, बिलासपुर संभाग से हिमाचल साहू तथा दुर्ग संभाग से विजय लहरे सहित फेडरेशन रायपुर जिला संयोजक पीतांबर पटेल की उपस्थिति रही।
संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार साहू, महासचिव गोविंद देवांगन, कोषाध्यक्ष मैडम जागृति दीवान तथा मीडिया प्रभारी मैडम नमिता निषाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्ग संभाग के संभाग अध्यक्ष केवल राम वर्मा, हितेंद्र कुमार साहू, चंद्रकांत साहू एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।