रायपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा माल राजस्व अर्जन एवं नेट टन किलोमीटर में नए कीर्तिमान
24-Mar-2026 4:33 PM
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा माल राजस्व अर्जन एवं नेट टन किलोमीटर में नए कीर्तिमान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 मार्च। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए माल ढुलाई के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं। देश के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करते हुए रेलवे ने दिनांक 21 मार्च 2026 को मात्र 355 दिनों में ही अब तक का सर्वाधिक ऑरिजिनेटिंग फ्रेट रेवेन्यू (मूल माल राजस्व) अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उल्लेखनीय है कि यह उपलब्धि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 (365 दिनों) की तुलना में 10 दिन पहले प्राप्त की गई है।

22 मार्च 2026 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 29,493.59 करोड़ का अब तक का सर्वाधिक ऑरिजिनेटिंग फ्रेट रेवेन्यू अर्जित किया गया है, जो इसकी उत्कृष्ट कार्यक्षमता एवं माल परिवहन में अग्रणी भूमिका को दर्शाता है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारतीय रेल में सर्वाधिक ऑरिजिनेटिंग फ्रेट रेवेन्यू अर्जित करने वाला ज़ोन बनकर उभरा है तथा इस वित्तीय वर्ष में भारतीय रेल के कुल माल राजस्व में इसका 17.13प्रतिशत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही, गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.6 प्रतिशत (1026 करोड़) की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।

इसी क्रम में, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 20 मार्च 2026 को मात्र 354 दिनों में अब तक का सर्वाधिक एनटीकेएम (नेट टन किलोमीटर) अर्जित करते हुए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि भी पिछले वर्ष की तुलना में 11 दिन पहले प्राप्त की गई है। 22 मार्च 2026 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 146.75 बिलियन एनटीकेएम (नेट टन किलोमीटर) का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा प्राप्त कर भारतीय रेल में प्रथम स्थान हासिल किया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इस वर्ष 146 बिलियन से अधिक एनटीकेएम (नेट टन किलोमीटर) का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करते हुए भारतीय रेल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही, पिछले वर्ष की तुलना में 5.4 बिलियन नेट टन किलोमीटर (3.8त्न) की वृद्धि दर्ज की गई है।


अन्य पोस्ट