रायपुर
26 से दक्षिण छत्तीसगढ में हल्की वर्षा की सम्भावना
24-Mar-2026 4:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मार्च। एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में जम्मू कश्मीर और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके साथ मध्य क्षोभमंडल में एक द्रोणिका 70 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है ।
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका / हवा की अनियमित गति में मन्नान की खाड़ी से पश्चिमी विदर्भ तक, तमिलनाडु, अंदरूनी कर्नाटक, मराठवाड़ा होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। कल मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है। 26 मार्च से दक्षिण छत्तीसगढ में हल्की वर्षा का दौर प्रारंभ होने की सम्भावना बन रही है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे