रायपुर

एसीबी के नाम पर रिटायर्ड एसई को ब्लैकमेल करने
24-Mar-2026 4:29 PM
एसीबी के नाम पर रिटायर्ड एसई को ब्लैकमेल करने

वाला ठेकेदार गिरफ्तार,9.50 लाख वसूल चुका था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 मार्च। लोनिवि के रिटायर्ड एसई के कार्यकाल की पोल खोलने की धमकी देकर 9.50 लाख रुपए वसूलने वाले ठेकेदार को राखी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह एसई की पोस्टिंग वाले जिलों के कार्यों, कमजोरियों पर एसीबी से मामला रफा दफा करवाने की भी बात कहता था।

इस मामले की रिपोर्ट पर राखी पुलिस ने जांच के बाद  गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार देवलाल सिंह टेकाम, जो लोक निर्माण विभाग में अधीक्षण अभियंता (एस?ई) के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, को 28 जनवरी 26 को मोबाइल नंबर 9795675336 एवं 8527958502 से कॉल प्राप्त हुए। कॉल करने वालों ने स्वयं को सतर्कता विभाग से संबंधित बताते हुए टेकाम को यह कहा कि उसके विरुद्ध शिकायत हुई है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त दोनों कॉल साइबर ठगी करने के उद्देश्य से किये गये थे।

टेकाम ने यह बात अपने पुराने परिचित धर्मेन्द्र चौहान को बताई गई कि उसके पास अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आ रहे हैं तथा उसे सतर्कता विभाग में शिकायत होने की बात बताकर डराया जा रहा है। जांच में पाया गया कि टेकाम से उक्त जानकारी प्राप्त होने के बाद धर्मेन्द्र चौहान ने इसका फायदा उठाने की योजना बनाई। उसने टेकाम  से कहा कि वह चिंता न करे, वह पता करता है कि मामला क्या है, तथा टेकाम को दोनों नंबर ब्लॉक करने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी ने अपनी महिला मित्र के नाम से लिये गये मोबाइल नंबर 7648072849 से व्हाट्सएप मैसेज भेजा। इसी नंबर से उसने, टेकाम को उसके नाम से शिकायत की एक प्रति भेजी तथा बाद में स्वयं को ईओडब्ल्यू का अधिकारी बताकर कॉल किया। चौहान ने टेकाम को डराया-धमकाया।

जब  टेकाम ने पूछा कि यह मामला कैसे खत्म हो सकता है, तब आरोपी ने उसे झांसा दिया कि उसका धर्मेन्द्र चौहान से परिचय है और वह धर्मेन्द्र के माध्यम से मामला खत्म करा देगा। इसके बाद टेकाम ने यह बात धर्मेन्द्र चौहान को बताई। तब धर्मेन्द्र चौहान ने टेकाम से कहा कि मामला खत्म कराने के लिए 10 लाख रुपये मांगे गये हैं। उसने कहा कि रकम उसके पास छोड़ दी जाए, वह आगे पहुंचाकर प्रकरण खत्म करा देगा। बाद में टेकाम ने धर्मेन्द्र चौहान को 9,50,000/- दे दिये गये।

जांच में यह भी पाया गया कि धर्मेन्द्र चौहान का जगदलपुर में टेंट का व्यवसाय है। वह पूर्व में टेकाम के साथ भी काम कर चुका था, इसलिए टेकाम द्वारा किन-किन जिलों में क्या-क्या कार्य किया गया है, इसकी उसे अच्छी जानकारी थी। साथ ही वह टेकाम की कमजोरियों से भी भली-भांति परिचित था। इसके अतिरिक्त वह टेकाम  के खेत की देखरेख तथा वहां खेती करवाने का काम भी करता था। इसी पुराने परिचय, निकटता, जानकारी तथा पहचान के कारण टेकाम को उसकी बात पर विश्वास हो गया।

अत:धर्मेन्द्र चौहान ने टेकाम को भयभीत कर, स्वयं को ईओडब्ल्यू अधिकारी बताकर, शिकायत की प्रति भेजकर तथा अपने पुराने परिचय का दुरुपयोग कर ठगी किये जाने के तथ्य पाये जाने पर थाना राखी में धारा 319, 204, 308(2), 351(2) भा.न्या.सं. एवं 66-ष्ठ आईटी एक्ट के तहत  धर्मेन्द्र चौहान को गिरफ्तार कर  मोबाइल  फोन भी जप्त कर लिया गया है। प्रकरण में आरोपी से पूछताछ, मोबाइल फोन की जांच, उपयोग किये गये सिम, व्हाट्सएप संदेश, शिकायत की प्रति तथा धनराशि के लेन-देन के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अपील

द्य सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे किसी भी व्यक्ति को अपने नाम से सिम कार्ड खरीदकर उपयोग हेतु न दें, क्योंकि उसके दुरुपयोग होने पर आप स्वयं भी परेशानी में पड़

सकते हैं।

यदि किसी व्यक्ति को CB/EOW में शिकायत होने के नाम पर कोई कॉल कर डराया या धमकाया जाता है, तो इसकी जानकारी निम्न माध्यमों से ACB/EOW को दी जा सकती है—हेल्पलाइन नंबर-1064

शिकायत वेबसाइट-www.acbeow.cg.gov.in

ईमेल- [email protected]

 

ईमेल-  [email protected]


अन्य पोस्ट