रायपुर
मॉड्यूलर थियेटर बनाने डॉ.बांठिया से 5 लाख की धोखाधड़ी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार
24-Mar-2026 4:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मार्च। मॉड्यूलर आपरेशन थियेटर बनाने के नाम पर डा राजेन्द्र बांठिया से 5 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने वाला प्रशांत शर्मा दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। राजेन्द्र बांठिया ने 15 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया था । पुलिस के अनुसार डा राजेंद्र ने अपने बांठिया नर्सिंग होम के आपरेश्न थियेटर को मॉड्यूलर बनाने के लिये ङ्खद्बठ्ठस्रह्लद्गष्द्ध कंपनी के संचालक प्रशांत शर्मा को दो अलग अलग किश्तों में कुल 5 लाख रूपये दिया था, जो कार्य न कर धोखाधड़ी किया गया है। सिविल लाईन पुलिस धारा 318(4) बी.एन.एस. दर्ज कर पड़ताल कर रही थी। दिल्ली गई टीम ने आरोपी को पकड़ कर रायपुर ले आई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे