रायपुर

राजभाषा समिति की बैठक में हिन्दी के अधिक उपयोग पर जोर
24-Mar-2026 4:19 PM
राजभाषा समिति की बैठक में हिन्दी के अधिक उपयोग पर जोर

रायपुर, 24 मार्च। मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की 72वीं बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान रेलवे बोर्ड द्वारा जारी मानक कार्यसूची के अनुसार अक्टूबर- दिसंबर 2025 अवधि की मंडल पर हुई राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई ।  अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि दिसंबर 2025 में संसदीय राजभाषा समिति द्वारा मंडल कार्यालय की निरीक्षण बैठक आयोजित की गई थी जिसमें समिति द्वारा अनेक दिशा-निर्देश दिए गए हैं जिन्हें सभी शाखा अधिकारियों को पत्रों के द्वारा परिपत्रित किया जा चुका है । अपेक्षा की जाती है कि उक्त दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए । आज न टाइपिंग कठिन है और न अनुवाद करना । अत: मूल पत्राचार में शत-प्रतिशत हिंदी का प्रयोग किया जाए।


अन्य पोस्ट