रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 मार्च। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मंगल बाजार शुक्रवारी बाजार गुढिय़ारी इलाके में सडक़ चौड़ीकरण के लिए सोमवार सुबह अतिक्रमण रोधी दस्ते का रहवासियों ने विरोध शुरू कर दिया है। यह तोड़ फोड़ सडक़ विस्तार, और रेलवे स्टेशन विस्तार योजना के दायरे में आ रहे मकान दुकानों के अवैध निर्माण पर की जा रही है। वहीं स्थानीय रहवासी, व्यवसाई का आरोप है कि प्रशासन मार्किंग से ज्यादा जगह पर बुलडोजर चला रहा है।
इसके विरोध में शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता,भीम आर्मी, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ता भी सहित बड़ी संख्या मे पहुंच गए हैं। इसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इस वजह से मुख्य सडक़ जाम हो गयी है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने इस तोडफ़ोड़ के लिए पहले ही सभी कब्जाधारियोंको सूचना दे दी थी उसके बाद ही तोडफ़ोड़ के लिए मार्किंग की गई थी। आज सुबह टीम पहुंचने के बाद तोडफ़ोड़ शुरू हुई, तो लोगों का कहना था कि मार्किंग स्थल से कई फिट दूर तक तोड़ा जा रहा था। इसके विरोध में ही धरना शुरू किया।