रायपुर

शेयर ट्रेडिंग और मुम्बई में ट्रेनिंग का झांसा देकर डॉक्टर से साढ़े सैंतीस लाख की ठगी
23-Mar-2026 7:58 PM
शेयर ट्रेडिंग और मुम्बई में ट्रेनिंग का झांसा देकर डॉक्टर से साढ़े सैंतीस लाख की ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 मार्च। राजेंद्र नगर में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 37.50 लाख की ठगी हो गई। अज्ञात आरोपी ने वीआईपी स्टॉक मार्केट ई-एक्सचेंज के वॉटसअप ग्रुप में जोडक़र इन्वेस्ट और मुम्बई में ट्रेनिंग का झांसा देकर धोखाधड़ी कर दी।

आम्रपाली सोसायटी निवासी गुलाब चंद बैज 42 ने अपने साथ हुई ठगी की रविवार शाम रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने पुलिस को बताया कि  25 फरवरी से 14 मार्च के बीच उसके मोबाइल पर 8956771148 और 12818468060 नम्बर से कॉल और मैसेज आया था। कालर ने 25 फरवरी की शाम 5.35 बजे काल कर शेयर बाजार में निवेश का आफर दिया। इसके बाद एक माह तक ग्रुप में जुड़े रहकर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने पर 28 मार्च को मुम्बई में ट्रेनिंग देने के झांसा दिया। आरोपी ने भरोसा दिलाने के लिए गुलाब चंद को कुछ रकम दन्वेस्ट कराए। जिसका शुरूआत में प्रॉफिट 50-50 हजार खाता में जमा कराए गए। इसके बाद आरोपी ने गुलाब चंद को शेयर इन्वेस्ट पर डबल मुनाफा का झांसा देकर उससे किस्तों में 2,6 और 10 लाख और बाद इससे भी अधिक रकम ट्रेडिंग अकाउंट में जमा कराए गए। जिसके बाद आरोपी ने उसे प्रॉफिट देना बंद कर दिया। जब उसने अपने पैसे निकालने चाहे तो आरोपी ने साइट ब्लॉक कर दिया। 14 मार्च तक उसने 37.50 लाख रुपए अपने एकाउंट में ट्रांसफर कराया। 14 मार्च के बाद मुनाफा न आने के बाद ठगे जाने का अहसास होने पर कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस धारा 66 डी और 318-4 के तहत मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।

फ्रीज पेटीएम अकाउंट अनलॉक करने के बहाने 70 हजार की ठगी

रायपुर, 23 मार्च। पेटीएम कस्टमर केयर के नाम पर अज्ञात कर्मचारी ने 70 हजार रुपए ठग लिए। पुलिस के अनुसार स्मृति सागर अपार्टमेंट राजेन्द्र नगर निवासी वृद्ध रवि प्रकाश सोनी 70 के पेटीएम एकाउंट से रकम विथड्राल नहीं हो रहा था। 9 मार्च की शाम 7 बजे उन्होंने पेटीएम कस्टमर केयर सेंटर संपर्क किया। वहां फोन नंबर 8115233986 के काल रिसीवर ने फ्रीज एकाउंट को अनलॉक करने की प्रक्रिया बताई। और फिर उसका स्क्रीन शॉट मांगा। इसके बाद रवि प्रकाश के एकाउंट से 70 हजार रुपए आनलाइन ट्रांसफर कर लिया। इसका खुलासा होने पर उन्होंने कल शाम राजेन्द्र नगर थाने में धारा 66डी आईटी एक्ट और 318-4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस, साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर रही है


अन्य पोस्ट