रायपुर

रामकृष्ण अस्पताल मामले में एट्रोसिटी की धाराएं भी दर्ज
23-Mar-2026 7:56 PM
रामकृष्ण अस्पताल मामले में एट्रोसिटी की धाराएं भी दर्ज

रायपुर, 23 मार्च। रामकृष्ण केयर अस्पताल के सैप्टिक टैंक में गिरकर 3  मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने एट्रोसिटी की धाराएं भी  दर्ज किया है। ये धाराएं रामकृष्ण केयर अस्पताल प्रबंधन के जिम्मेदारो के ख़िलाफ़ जोड़ी गई हैं। हालांकि पुलिस ने जिम्मेदारों के नामों का खुलासा नहीं किया है।इससे पुलिस ने ठेकेदार किशन सोनी के ख़िलाफ़ लापरवाही समेत कई अन्य धाराओ में एफआईआर की थी।इसी में पुलिस ने एट्रोसिटी की धारा जोड़ी गई है। टिकरापारा  पुलिस जांच कर रही है। कल खबर थी कि ठेकेदार किशन, मृतकों के परिजनों को धमकी दे रहा है। इसे लेकर परिजनों ने कल भाठागांव में बैठक कर विरोध करते हुए कार्रवाई होने तक एकजुट होने की बात कही। बिना सुरक्षा उपकरणों के तीनों मजदूरों को उसने सफाई के लिए 30 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में उतारा था। जहां जहरीली गैस से दम घुटने से तीनों की मौत हो गई थी।


अन्य पोस्ट