रायपुर
जाने के लिए हैदराबाद, वापसी में नवी मुंबई से कनेक्टिंग फ्लाइट
रायपुर, 23 मार्च। अब महज 5 घंटे में जयपुर पहुंचा जा सकेगा। राजस्थान जाने वाले छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए जयपुर की कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध हो गई है। केवल हैदराबाद जाकर वहां से जयपुर जाया जा सकेगा।
मिली जानकारी अनुसार इंडिगो ने हैदराबाद से जयपुर एक और उड़ान शुरू कर रहा है। जो रोजाना हैदराबाद से 11.50 बजे उडक़र लगभग दो घंटे बाद दोपहर 1.45 बजे जयपुर लैंड करेगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ में रहने वाले यात्री सुबह 9 बजे रायपुर से उडक़र 10.50 बजे हैदराबाद पहुंचने पर उन्हें 11.50 बजे जयपुर की उड़ान उपलब्ध होगी। इसी तरह से जयपुर में वापसी के लिए नवी मुंबई होकर रायपुर लौट सकते हैं। यह उड़ान दोपहर 3.55 बजे जयपुर से उड़ कर 5.40 बजे नवी मुंबई और 7.50 बजे मुंबई रायपुर उड़ान सेवा उपलब्ध होगी। दोनों ही उड़ानें एयर बस से संचालित होंगी।
बता दें कि छत्तीसगढ़वासी लंबे अरसे से जयपुर के लिए सीधी उड़ान मांग रहे थे। लेकिन यह कनेक्टिंग फ्लाइट दी गई है। ऐसे में फिलहाल नियमित सीधी उड़ान की संभावना नहीं है।