रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 मार्च। शहीद भगत सिंह की शहादत और हेमू कालाणी की जयंती पर शहर ने याद किया। जीई मार्ग में एसआरपी चौक स्थित शहीद भगत सिंह के प्रतिमा स्थल पर निगम के संस्कृति विभाग ने पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया था। विधायक सुनील सोनी,महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से आदरांजलि अर्पित की। इस आयोजन में निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, राज्य अल्प संख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबडा, सस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी,पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा,जोन 4 कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह सहित बडी संख्या में सिख समाज के सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी तरह से शहीद हेमूकालाणी की जयंती पर कचहरी चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व पार्षद रमेश आहूजा, सिधी कांतिवीर अमर शहीद हेमू कालाणी जयती आयोजन समिति अध्यक्ष किशोर आहूजा, पदाधिकारी अनेश बजाज, साहित्यकार साई जलकुमार मसंद, अनुप मसंद, सामाजिक कार्यकर्ताओ, सादर नमन किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद आहूजा ने अपनी ओर से शहीद हेमूकालाणी की मूर्ति स्थल सौदर्याकरण कार्य के लिए 11000 रु देने की घोषणा की।