रायपुर

मोहरेंगा में नई ईको-पर्यटन सुविधाएं
23-Mar-2026 7:13 PM
मोहरेंगा में नई ईको-पर्यटन सुविधाएं

रायपुर, 23 मार्च। वन मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम मोहरेंगा में ‘नेचर सफारी मोहरेंगा’ में नई ईको-पर्यटन सुविधाओं का शुभारंभ किया । विधायक किरण सिंहदेव, अनुज शर्मा और पीसीसीएफ (वन्यप्राणी)  अरुण कुमार पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह सफारी रायपुर से  45 किलोमीटर दूर तिल्दा-खरोरा मार्ग पर स्थित है और करीब 500 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है।  यहां पर्यटक 10 किलोमीटर लंबी जिप्सी सफारी  के दौरान चीतल, जंगली सूअर, खरगोश, अजगर जैसे वन्यजीवों और नीलकंठ, कोयल, ईगल जैसे पक्षियों को देख सकते हैं।पर्यटकों के लिए वॉच टॉवर, किड्स प्ले एरिया और सुंदर गार्डन की सुविधा भी विकसित की गई है। रात्रि विश्राम के लिए यहां चार सुसज्जित कॉटेज बनाए गए हैं। यहां के रेस्टोरेंट का संचालन ‘जय माँ अंबे महिला स्व-सहायता समूह’ द्वारा किया जा रहा है। इससे स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। मोहरेंगा  भविष्य में यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा।


अन्य पोस्ट