रायपुर
उपवासी बंदियों के लिए जेलों में विशेष व्यवस्था
22-Mar-2026 7:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 मार्च। छत्तीसगढ़ के सभी जेलों में परिरुद्ध बंदियों को नवरात्रि उपवास पर विशेष सुविधा दी गयी है। इनमें इनमें 2125 पुरुष तथा 272 महिला बंदी उपवास कर रहीं हैं। रायपुर संभाग की जेलों में 1140 बंदियों में 1070 पुरुष, 70 महिला दुर्ग संभाग की जेलों में कुल 243 बंदियों में से 204 पुरुष, 39 महिलाएं उपवास रखीं है। बिलासपुर संभाग की जेलों में 407 बंदियों में 296 पुरुष, 111 महिला और सरगुजा संभाग की जेलों में कुल 361 बंदियों में 336 पुरुष, 25 महिला ,बस्तर संभाग की जेलों में 246 बंदियों में से 219 पुरुष, 27 महिलाएं उपवासी हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे