रायपुर

विकसित छत्तीसगढ़ में हर्बल सेक्टर की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित
22-Mar-2026 7:55 PM
विकसित छत्तीसगढ़ में हर्बल सेक्टर की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा "2047 के विकसित छत्तीसगढ़ लक्ष्य को पूरा करने में हर्बल सेक्टर की भूमिका  पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड के सीईओ जे.ए.सी.एस. राव ने  कहा कि राज्य शासन की योजनाओं का लाभ लेकर औषधीय पौधों की खेती अपनाई जा सकती है।

संगोष्ठी में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, हर्बल सेक्टर में स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं ने  भाग लिया। पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से औषधीय पौधों के संरक्षण, औषधि पौधा संरक्षित क्षेत्रों की अवधारणा तथा टिश्यू कल्चर तकनीक से पौधों के संवर्धन और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। संगोष्ठी में  रविवि में बायोटेक्नोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. कमलेश कुमार शुक्ला ने औषधीय पौधों में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीवों (माइक्रोब्स) की भूमिका एवं उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में उपयोगिता पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।


अन्य पोस्ट