रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 मार्च। पुरानी बस्ती स्थित श्री राज राजेश्वरी महामाया माता मंदिर में आज चतुर्थी को कुष्मांडा देवी के रूप में माता श्वेत वस्त्र धारण करती है, इसलिए मंदिर के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता आज यथा संभव श्वेत वस्त्र धारण करेंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष व्यास नारायण तिवारी, सचिन दुर्गा प्रसाद पाठक एवं मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने बताया है कि कल सोमवार को पंचमी के दिन माता का पंचरंग श्रृंगार संध्या महामाया मंदिर न्यास समिति द्वारा प्रकाशित पंचांग का विमोचन पंच कन्याओं के हाथों से किया जाएगा। श्री झा ने बताया है की पुरानी बस्ती बंधवापारा स्थित श्री सतबहिनियां माता मंदिर में 105 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित किए गए हैं। मंदिर की व्यवस्था अनिल यादव, लक्ष्मीकांत यादव, मन्नू लाल यादव, शेखर पंसारी,अजीत यादव सहित सभी कार्यकर्ता विशेष विद्युत सज्जा माता का श्रृंगार संपन्न कर रहे हैं।