रायपुर
महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 मार्च। तेलीबांधा इलाके में एक महिला से ब्लैकमेलिंग, धमकी और अवैध वसूली का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ 308-2,351-2,351-3 का अपराध दर्ज किया है।
श्रीमती उन्नति प्रितवानी कीे रिपोर्ट के हवाले से पुलिस ने बताया कि मनिन्दर सिंह खालसा ने उन्हें और उनके परिवार को लंबे समय से ब्लैकमेल कर परेशान किया। मनिन्दर पहले गुरुद्वारे में कीर्तन करता था, जहां से दोनों के बीच पहचान हुई थी। उसने पहले उधारी के नाम पर पैसे लिए, लेकिन बाद में एआई तकनीक से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके साथ ही परिवार को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग करता रहा।
पुलिस के अनुसार मनविंदर ने अब तक करीब 20 लाख रुपए वसूल कर लिए हैं और आगे करोड़ों रुपए की मांग कर रहा था। इतना ही नहीं, आरोपी तलवार लेकर घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। लगातार डर और धमकियों के कारण पीडि़ता और उसका परिवार मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान गई थी।
घटना से भयभीत होकर पीडि़ता अपने मायके तेलीबांधा आ गई और परिजनों के सहयोग से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 308(2), 351(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।