रायपुर

एक माह पहले लापता युवक का मेटल पार्क इलाके में मिला कंकाल
21-Mar-2026 10:13 PM
एक माह पहले लापता युवक का मेटल पार्क इलाके में मिला कंकाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 मार्च। उरला इलाके में एक नर कंकाल मिला है। क्राइम ब्रांच पुलिस एफएसएल की मदद से पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी अनुसार आज सुबह  मेटल पार्क इलाके से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर कंकाल जब्त कर केमिकल जांच के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दिलीप (40 से 50) के रूप में हुई है।  एक माह पहले परिजनों ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया था। उसके बाद से परिजन और पुलिस तलाश कर रही थी। और आज उसका कंकाल मिला। उसकी हत्या या मौत कंकाल मिले स्थल पर हुई या कहीं और मौत के बाद लाश यहां लाकर छोड़ गए, इसकी जांच की जा रही है।

 


अन्य पोस्ट