रायपुर

आरडीए का फर्जी आर्डर देकर 7 लाख वसूले, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर
21-Mar-2026 10:13 PM
आरडीए का फर्जी आर्डर देकर 7 लाख वसूले, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 मार्च। आरडीए आवास  का फर्जी अलाटमेंट आर्डर देकर 7 लाख रुपए वसूलने वाले तीन लोगों पर कोर्ट ने एफआईआर दर्ज कराया है।

माना पुलिस के अनुसार माना कैंप निवासी कविता मंडल 38 ने आरडीए आवास के लिए राकेश मंडल, सरिता मंडल और पुनीत सिंह से  जुलाई 24 को संपर्क किया था। तब उन लोगों ने 8 जुलाई से 22 जुलाई 24 के बीच मकान दिलाने 7.10 रूपए लिए। और फर्जी कागजात तैयार कर कविता को दे दिया।

इस आधार पर कविता मकान कब्जा लेने आरडीए गई तो इसका खुलासा हुआ। उसके बाद से कविता अपना पैसा मांगती रही लेकिन तीनों आज कल, अगले माह कहते हुए टालते रहे। अंतत:  रकम मिलता न देख कविता ने कोर्ट में याचिका दायर की। इसकी सुनवाई कर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट गुरू प्रसाद देवांगन के परिवाद आदेश पर माना पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 318-4,336-2,340-2,61,3-5 के तहत मामला दर्ज किया है।

 

 


अन्य पोस्ट