रायपुर

मुजगहन पुलिस ने जमीन खोदकर लाश बरामद किया
21-Mar-2026 10:12 PM
मुजगहन पुलिस ने जमीन खोदकर लाश बरामद किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 मार्च। मुजगहन पुलिस ने शनिवार दोपहर जमीन खोदकर लाश बरामद किया। लाश बदबूदार मिली है।

इस पर पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्या कर सबूत मिटाने लाश को ठिकाने लगाया गया होगा। लाश कितने दिन पुरानी है यह  स्पष्ट नहीं हो पाया है। टीआई ने बताया कि एफएसएल टीम की मदद से  जांच की जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हाल के दिनों में दर्ज लापता लोगों के परिजनों को बुलाकर पहचान की कोशिश कर रही है।

 


अन्य पोस्ट