रायपुर

आनलाइन टास्क में अधिक मुनाफे का झांसा दे युवती से 6.30 लाख ठगे
21-Mar-2026 10:11 PM
आनलाइन टास्क में अधिक मुनाफे का झांसा दे युवती से 6.30 लाख ठगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 मार्च। आनलाइन टास्क पूरा करने पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर युवती से 6.30 लाख रुपए ठग लिए। सिविल लाइन पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

शांति नगर निवासी प्रीति तांडी 38 ने निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 12 मार्च को रात 9.30 बजे उसे अज्ञात व्यक्ति ने 8798037996 से काल किया। उसने वर्क फ्रॉम होम के तहत दिए गए टास्क पूरे करने पर अधिक मुनाफे का झांसा दिया। कालर ने कहा कि दिनभर रेटिंग देने से 5,000 से 8,000 रुपए प्रतिदिन कमाए जा सकते हैं। उसके आफर पर प्रीति  16 मार्च को दोपहर 12.30 बजे तक टास्क करते हुए  बताए अनुसार एकाउंट में रकम आनलाइन जमा करती रही।

प्रीति तांडी ने बताया कि उसने पहले दिन 180 रुपये ऑनलाइन प्राप्त किए। इसके बाद  पैसे कमाने के लालच में उसने अपने एचडीएफसी  और एसबीआई बैंक खातों से ट्रांजेक्शन किए। इस पर  आरोपियों ने कहा कि पहले जमा की गई राशि पर लाभ तभी मिलेगा जब और 50,000 रुपये जमा किए जाएं। इस पर उसने 14 मार्च  को इशिता नामदेव और श्रवण कुमार के खातों में कुल लगभग 2,38,500 रुपये, और 15-16 मार्च  को इशिता और कौशिक बाछर के खातों में 3,35,000 रुपये जमा किए। कुल मिलाकर 6,30,000 रुपये के ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप लगे। इसके बाद भी मुनाफा नहीं मिला तो

प्रीति ने अपने भाई कालीदास दुर्गा को घटना के बारे में बताया तो  पता चला कि  ठगी हुई है। शिकायत में प्रीति तांडी ने कहा कि आरोपियों ने उन्हें टेलीग्राम लिंक भेजकर और बैंक खाते की जानकारी मांगकर विश्वास में लिया और लगातार पैसे जमा करने के लिए दबाव डाला। आरोपी रकम लेने के बाद और पैसे की मांग करते रहे। इसके बाद उसने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस धारा 318(4) क्चहृस् दर्ज कर पड़ताल कर रही है ।

 


अन्य पोस्ट