रायपुर

रोड मार्किंग जीप में ब्लास्ट के साथ आग लगी
21-Mar-2026 10:08 PM
रोड मार्किंग जीप में ब्लास्ट के साथ आग लगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 मार्च। शनिवार सुबह रोड पर लेन और अन्य संकेतक मार्क करने वाले जीप में ब्लास्ट के साथ आग लग गई । यह घटना रायपुर  धमतरी हाईवे पर माना से  लगे देवपुरी के पास हुई। उस दौरान रोड पर मार्किंग का काम किया जा रहा था। इसमें महिला पुरुष काम कर रहे थे। जोर के  धमाके की आवाज से इलाके में हडक़ंप रहा।

इस गाड़ी के साथ तैनात कर्मचारी  भागते नजर आए। यहां तक कि सडक़ के दूसरी ओर के लोग भी भागने लगे। तो वाहन सवारों ने भी रफ्तार तेज की। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस और दमकल अमला मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की।

बताया गया  है कि इस जीप में मार्किंग मटेरियल को तरल बनाने भ_ी नुमा मशीन भी रहती है। जो उस वक्त सैकड़ों डिग्री तापमान पर मटेरियल को तैयार कर रही थी। इसके लिए सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था।  अत्यधिक तापमान से इसमें चिंगारी उठी और उसने भयंकर विस्फोट के साथ आग का रूप ले लिया। आग और धुआं कई दूरी तक आसमान पर दिखाई दिया। राहगीरों ने मोबाइल पर वीडियो बनाकर वायरल भी किया।


अन्य पोस्ट