रायपुर
धर्मांतरण विधेयक को मंजूरी न दें राज्यपाल-उइके
21-Mar-2026 9:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 मार्च। संयुक्त मसीही समाज ने कल विधानसभा में पारित छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर राज्यपाल से अनुमति न देने का आग्रह किया है। शनिवार को पत्रकारवार्ता में समाज के नेता रूपेन उइके ने कहा कि यह संविधान की उद्देशिका के विपरीत, धर्म की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का हनन करने वाला है। उन्होंने कहा राज्य विधानसभा ऐसे विधेयक को पारित करने में असमर्थ है। इस विधेयक में प्रलोभन आदि का प्रयोग अस्पष्ट और भ्रामक है। उन्होंने कहा मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा के साथ नागरिक व राजनीतिक अधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय अनुबंध का उल्लंघन है। उइके ने कहा पूर्व में भी एक विधेयक राष्ट्रपति के पास आरक्षित है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने हाल में एक याचिका विचाराधीन है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे