रायपुर

प्रदेश में त्राहि - त्राहि, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
20-Mar-2026 10:34 PM
प्रदेश में त्राहि - त्राहि, कांग्रेस  ने किया प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 मार्च। शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी पर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं  ने घड़ी चौक में  सिलेंडर के पोस्टरों के साथ प्रदर्शन किया।  इसके बाद जिला कलेक्टोरेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। 

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में गैस के लिये जनता परेशान हो रही है। सरकार सब कुछ बेहतर होने का दावा कर रही है, लेकिन रसोई गैस लेने के लिए एजेंसियों के बाहर जनता की लंबी लम्बी लाईन लगी हुई है। प्रदेश के कई गैस एजेंसी में तालाबंदी हो चुकी है, स्टाक नही होने का बोर्ड लग गया है, कई एजेंसियों की बुकिंग सिस्टम बंद हो गई है, फोन नही उठाने की शिकायत आ रही है। इधर जनता लाईन में खड़ी है, उधर रसोई गैस की ब्लैक मार्केटिंग हो रही है, 900 रु. के रसोई गैस 3 हजार रु. से अधिक दाम में बेचा जा रहा है। कमर्शियल गैस की संकट से कई रेस्टोरेंट बंद हो चुके है वहाँ काम कर रहे कर्मचारी बेरोजगार हो गये है। सरकार बताये जब रसोई गैस की कोई कमी नही है तो रसोई गैस जनता को मिल क्यों नही रहा है?


अन्य पोस्ट