रायपुर
नेशनल ओपन शूटिंग में वीरभद्र ने जीता कांस्य पदक
20-Mar-2026 10:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी वीरभद्र सिंह ठाकुर (16 ) ने 0755 आल इंडिया ओपन राईफल शूटिंग 2026 में तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 11 से 17 मार्च तक भोपाल में आयोजित की गई थी। वीरभद्र ,टॉपगन शूटिंग एकेडिमी, नेताजी सुभाष स्टेडियम में प्रशिक्षणरत है। एकेडमी में खिलाडिय़ों को इंटरनेशनल स्तर के रायफल एवं पिस्टल एवं अत्यानुधिक संसाधनों के साथ प्रषिक्षण दिया जा रहा है। वीरभ्रद के प्रदर्शन पर एकेडिमी के हेड गोपाल दुबे, कोच विनोद मिश्रा, सहायक कोच आयुष दीक्षित ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे