रायपुर

बिना अधिकृत किए जब अनुज रिकेश का प्रश्न पूछने लगे....
19-Mar-2026 10:00 PM
बिना अधिकृत किए जब अनुज रिकेश का प्रश्न पूछने लगे....

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 मार्च। विधानसभा को सूचित किए बगैर अपना प्रश्न साथी विधायक से पूछवाने का मामला सामने आया है। इस पर सभापति ने अनुमति नहीं दी और नेता प्रतिपक्ष ने भी आपत्ति की।

प्रश्न काल के अंतिम समय में सभापति धरम लाल कौशिक ने तारांकित प्रश्न के लिए भाजपा विधायक रिकेश सेन का नाम पूकारा। जो सदन में  उपस्थित नहीं थे। इस पर भाजपा के ही अनुज शर्मा ने खड़े होकर श्री कौशिक से कहा कि रिकेशजी ने मुझे अधिकृत किया है। इस पर  कौशिक कुछ देर मौन रहकर सचिव से इस पर रिकेश की लिखित सूचना की जानकारी ली। इससे पहले कि सचिव जानकारी देते  अनुज प्रश्न पूछने लगे। इस पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने भी पूछा रिकेश की सूचना है क्या।  इस पर सचिव ने सभापति को न होने की जानकारी दी। और श्री कौशिक अगले प्रश्न के लिए भोलाराम साहू का नाम पुकारा। हस्तक्षेप करते हुए अजय चंद्राकर ने सभापति से कहा कि रिकेश नए विधायक हैं,नियम प्रक्रिया याद नहीं रह जाता। ऐसे में आसंदी से इतना संरक्षण तो मिलना ही चाहिए। आपकी (विपक्ष) ओर से भी ऐसा हो सकता है। फिर कई लोगों के लिए नियम प्रक्रिया की दिक्कत होगी ।इस पर महंत, उमेश पटेल ने कहा कि सूचना दे देनी थी बस।

 

डाक्टर धुरंधर -2 देखने गए हैं.....

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 मार्च। गुरुवार को विधानसभा में राजधानी और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर चर्चा पर चुटकी भी ली गई। भाजपा के सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण क्षेत्र के भाठागांव अस्पताल में पांच डाक्टरों की पोस्टिंग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 5 हैं और एक ही रहता है। बाकी कहां रहते हैं पता नहीं, सभी की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। इस पर भाजपा के ही अजय चंद्राकर ने चुटकी ली कि बाकी डाक्टर धुरंधर 2 देखने गए हैं। इस पर हंसी गूंजी।


अन्य पोस्ट