रायपुर

5 से 24 तक कई ट्रेनें रद्द
19-Mar-2026 6:13 PM
5 से 24 तक कई ट्रेनें रद्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 मार्च। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 (प्लेटफॉर्म-3) पर स्थित वॉशेबल एप्रन की जगह बैलेस्टेड ट्रैक निर्माण में कार्य किया जाएगा।इसके लिए गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 (अप मेन लाइन) पर 5-24 अप्रैल यानी 20 दिनों तक यातायात आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनें रद्द,या बीच रास्ते रोक कर चलेंगी।

रद्द की जाने वाली गाडिय़ाँ - 18030 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस रद्द । 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल- शालीमार) एक्सप्रेस, 6 अप्रैल से 26 अप्रैल  तक रद्द ।

 18237 (कोरबा - अमृतसर) छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोरबा से 05 अप्रैल से 25 अप्रैल तक ।

18238 (अमृतसर-बिलासपुर) छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर से 07 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रद्द ।

12410 (हजऱत निजामुद्दीन-रायगढ़) गोंडवाना एक्सप्रेस, हजऱत निजामुद्दीन से 02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 एवं 22 अप्रैल  को रद्द ।

12409 (रायगढ़-हजऱत निजामुद्दीन) गोंडवाना एक्सप्रेस, रायगढ़ से 04, 06, 08, 09, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 एवं 24 अप्रैल  को रद्द ।

12101 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 04, 06, 07, 10, 11, 13, 14, 17, 18,  20, एवं 21 अप्रैल को रद्द ।

 12102 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 06, 08, 09, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22, एवं 23 अप्रैल  को रद्द।

12807 (विशाखापत्तनम - हजऱत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम से 05, 07, 08, 09, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 एवं 23 अप्रैल को रद्द ।

12808 (हजऱत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम) एक्सप्रेस, हजऱत निजामुद्दीन से 07, 09, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 एवं 25 अप्रैल को रद्द ।

 68815 (बल्लारशाह-गोंदिया) मेमू पैसेंजर, बल्लारशाह से 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल तक रद्द।

 68816 (गोंदिया - बल्लारशाह) मेमू पैसेंजर, गोंदिया से 05 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द ।

 78805 (गोंदिया - कटंगी) डेमू पैसेंजर, गोंदिया से 05 अप्रैल  से 25 अप्रैल  तक रद्द ।

 78806 (कटंगी-गोंदिया) डेमू पैसेंजर, कटंगी से 05 अप्रैलसे 25 अप्रैल  तक रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त/नियंत्रित होने वाली गाडिय़ाँ - 68802 (गोंदिया - बल्लारशाह) पैसेंजर दिनांक - 05 अप्रैल  से 25 अप्रैल  तक हिरदामाली स्टेशन में रोक कर  एवं गोंदिया - हिरदामाली के मध्य रद्द ।

 68803 (बल्लारशाह - गोंदिया) पैसेंजर दिनांक - 05 अप्रैल  से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में रोक एवं हिरदामाली - गोंदिया के मध्य रद्द। 68804 (गोंदिया - बल्लारशाह) पैसेंजर 05 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली में रोक कर गोंदिया - हिरदामाली के मध्य रद्द।

 68805 (चांदाफोर्ट - गोंदिया) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल  तक हिरदामाली  में रोक कर हिरदामाली - गोंदिया के मध्य रद्द।  68806 (गोंदिया - वड्सा) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली  में रोककर गोंदिया - हिरदामाली के मध्य रद्द ।

15231 ( बरौनी - गोंदिया) एक्सप्रेस 4 अप्रैल से 25 अप्रैल तक दुर्ग में रोक कर दुर्ग - गोंदिया के मध्य रद्द। 15232 (गोंदिया - बरौनी) एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 26 अप्रैल तक दुर्ग में रोक कर गोंदिया -दुर्ग के मध्य रद्द ।


अन्य पोस्ट