रायपुर

नवरात्रि पर डीएड अभ्यर्थियों की कलश यात्रा को पुलिस ने रोका
19-Mar-2026 6:12 PM
नवरात्रि पर डीएड अभ्यर्थियों की कलश यात्रा को पुलिस ने रोका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 मार्च। राखी पुलिस ने मंदिर जा रहे डीए अभ्यर्थियों को तूता धरना स्थल से आगे बढऩे नहीं दिया। सैकड़ों अभ्यर्थी बीते 24 दिसंबर से तूता में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

 गुरुवार को नवरात्रि के पहले दिन सभी अभ्यर्थी अपने नियुक्ति की कामना लिए पास के शीतला माता मंदिर तक कलश यात्रा पर निकले थे। लेकिन उन्हें मंदिर जाने से रोका गया। पुलिस ने उन्हें धरना स्थल से आगे बढऩे नहीं दिया।


अन्य पोस्ट