रायपुर

नशे में कार चालक ने सब्जी दुकान और ठेले को ठोंका
19-Mar-2026 6:12 PM
नशे में कार चालक ने सब्जी दुकान और ठेले को ठोंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 मार्च। तेलीबांधा थाने के राजीव गांधी नगर अवंति विहार में कल रात एक कार ने एक सब्जी दुकान और निगम की गुमटी को तोड़ दिया। यह घटना

2 बजे की है।  सफेद रंग की एंडेवियर कार डिआई 14 सीडी 6699 की थी। उसका  ड्राइवर नशे की हालात में था । वाहन चालक द्वारा क्षतिपूर्ति देने से मना किया जा रहा है।

बुजुर्ग दंपति जिनका जीवन यापन उस ठेला से चलता है वह पुलिस थाना तेलीबाँधा में रिपोर्ट लिखाई। इस घटना में क्षतिग्रस्त सब्जी दुकान और निगम के  ठेले की कीमत 1,75000 है । और एक ठेला 25000 का उसको पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है।


अन्य पोस्ट