रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मार्च। कबीर नगर इलाके में कोकीन के साथ पकड़ाए आरोपी को एनडीपीएस विशेष अदालत ने दोषी ठहराया है। आरोपी धरम सिंग को अदालत ने 10 वर्ष कारावास और एक लाख का जुर्माने की सजा सुनाई है। घटना मार्च 2021 कबीर नगर इलाके की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिंग रोड 2 बंगाली होटल के पास एक व्यक्ति कोकील रखा है और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस ने संदेही को पकड़ा। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम धरम सिंह हीरापुर का होना बताया। तलाशी के दौरान उसके पेन्ट की जेब से कोकील बरामद किया गया। इारोपी को इस बारे में पुछताछ करने पर वह पुलिस को गुमराह कर रहा था। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ 22 बी एनडीपीएस का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 9.50 ग्राम कोकीन बरामद किया गया। जब्त मादक प्रदार्थ का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। जांच के दौरान सैंपल को मादक प्रदार्थ कोकीन होने की पुष्टि की। पुलिस ने अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया।अदालत ने एनडीपीएस के मामले में गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 साल कठोर कारावास और एक लाख रूपए का जुर्माने की सजा सुनाई।