रायपुर

अजय की बधाई पर महंत ने कहा-आप लोगों के खिलाफ वातावरण बन रहा है
18-Mar-2026 8:12 PM
अजय की बधाई पर महंत ने कहा-आप लोगों के खिलाफ वातावरण बन रहा है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 मार्च। मंगलवार को कांग्रेस के विधानसभा घेराव  पर आज सदन में चुटकियां ली गई। सदन के समवेत होते ही सभापति धरम लाल कौशिक का अभिवादन कर भाजपा के अजय चंद्राकर ने कहा कि कल के प्रदर्शन के बाद नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत स्वस्थ, सकुशल सुरक्षित हैं इसके लिए उनको बधाई देता हूं। इस पर संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वहां पूरी कुर्सी खाली थी इसकी भी बधाई। इस पर डा महंत ने कहा कि आप लोगों की कृपा रही कि कल सर्वाधिक भीड़ रही। जो बता रही कि आपके खिलाफ वातावरण बन रहा है। कश्यप ने कहा कि जनता तो जनता आपके नेता भी नहीं आए। टीएस  बाबा नहीं नजर आए, मैं ढ़ूंढ रहा था। लखमा को कुर्सी नहीं मिली ,गोद में बिठाना पड़ा।


अन्य पोस्ट