रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मार्च। छत्तीसगढ़ फेडरेशन से संबद्ध सौ से अधिक संघों के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को दोपहर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। नवा रायपुर के इंद्रावती भवन से लेकर जिलों व ब्लॉकों तक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान फेडरेशन आधार-आधारित उपस्थिति का विरोध के साथ, डीए एरियर्स और संविदा नियुक्ति जैसे मुद्दों को लेकर आक्रोश दिखा। । बजट सत्र को देखते हुए इंद्रावती भवन में पुलिस बल तैनात किया गया था। जहां संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में
कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। इसके बाद मंत्रालय में सीएम साय, सीएस विकास शील के नाम मांग पत्र सौंपा गया।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण के लिए यह प्रदर्शन किया गया। प्रमुख मांगों में मोदी की गारंटी के अनुसार जुलाई 2016 से लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स की राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित करने, प्रदेश में चार स्तरीय पदोन्नत समयमान वेतनमान क्रमश: 8, 16, 24 एवं 32 वर्ष में प्रदान करने, तथा मध्यप्रदेश की भांति अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है।
इधर रायपुर कलेक्टोरेट में पीतांबर पटेल, राघवेंद्र मिश्रा, दिलीप झा, राजीव वर्मा, मुक्तेश्वर देवांगन, प्रमोद जाधव, आनंद ताम्रकार, सूरज वर्मा, विशाल पेशवानी, जवाहर यादव, कमलेश तिवारी,अभी जहां शाम के लिए विजय कुमार झा, उमेश मुदलियार, बीपी कुरील, सी एल दुबे, पंकज शर्मा, विश्वनाथ ध्रुव,संजय झड़़बड़े, संजय सिंह, जवाहर यादव, सहित आत्मानंद स्कूल के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल थे। कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगे पूरी न होने पर राज्य सरकार को अनिश्चित कालिन आंदोलन की चेतावनी दी गई है।