रायपुर

तीन बार-रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित
18-Mar-2026 8:06 PM
 तीन बार-रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित

रायपुर, 18 मार्च। आधी रात तक शराब परोसने वाले शहर के तीन बार रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित किया गया है। मिली जानकारी अनुसार आबकारी अमले ने रात निरीक्षण किया था। इस दौरान तीन होटल रेस्टोरेंट में रात 12 बजे के बाद भी शराब सर्व की जा रही थी। इनमें  रास्ता होटल एंड बार, ग्रैंड इंपीरिया, मिथ्या क्लब शामिल हैं। आबकारी विभाग ने तीनों के लाइसेंस तीन दिन के लिए निलंबित किया है।


अन्य पोस्ट