रायपुर

नशे की हालत में रेलवे पुलिस आरक्षक ने लोगों से किया दुर्व्यवहार
18-Mar-2026 8:06 PM
नशे की हालत में रेलवे पुलिस आरक्षक ने लोगों से किया दुर्व्यवहार

रायपुर, 18 मार्च। रेलवे पुलिस के एक जवान कल रात नशे की हालत में लोगों से दुर्व्यवहार किया। लोगों ने ही उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था और उसकी हालत सामान्य नहीं थी। यह घटना रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर की है, जहां नशे की हालत में जीआरपी कर्मी ने यात्रियों से विवाद किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिसकर्मी ने बिना वजह यात्रियों से बहस शुरू कर दी। । बताया जा रहा है कि संबंधित जवान जीआरपी एसपी दफ्तर में पदस्थ है। इससे पहले पिछले वर्ष भी एक अन्य सिपाही ने फाफाडीह अंडरब्रिज के पास दो युवकों को रोक कर दुर्व्यवहार किया था। इसके बाद उसे निलंबित किया गया था।


अन्य पोस्ट