रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 मार्च। दहेज प्रताडऩा के मामले में विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर 50 लाख रुपए और कार की मांग कर मानसिक व शारीरिक प्रताडऩा का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने महिला थाना पति सहित चार लोगों के खिलाफ धारा 498 और 34 के तहत अपराध दर्ज करई है।
आकांक्षा जग्गी वर्तमान में अपने मायके पंजाबी कॉलोनी, कटोरा तालाब रायपुर में रह रही है। उसकी शादी 29 मई 2023 को अजमेर राजस्थान निवासी विकास चड्ढा के साथ हुआ था। विवाह में उसके मायकेवालों ने 20 तोला सोना, घरेलू सामान और करीब 10 लाख रुपए नकद दिए थे।
आरोप है कि शादी के एक माह बाद ही पति, सास, ससुर और ननंद दहेज की मांग करने लगे। उससे 50 लाख रुपए और एक कार की मांग कर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़़त किया। महिला ने बताया कि ससुराल पक्ष ने उसके जेवर भी अपने पास रख लिए और वापस नहीं किए। गर्भावस्था के दौरान भी उसके साथ दुर्व्यवहार करते रहे। इसके बाद से वह अपने माता-पिता के साथ रह रही है। वर्तमान में उसकी 18 माह की एक बेटी है, जिसकी देखभाल और इलाज का पूरा खर्च मायके पक्ष द्वारा उठाया जा रहा है।
महिला बताया कि ससुराल पक्ष ने बेटी होने पर नाराजगी जताई और उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। साथ ही दहेज की मांग पूरी होने पर ही वापस घर लाने की शर्त रखी गई। पूर्व में भी महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसका काउंसलिंग के बाद भी कोई हल नहीं निकला। जिस पर उसने महिला थाना में ससुरालियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।