रायपुर
स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज 7 अन्य बैंकों में भी लागू
17-Mar-2026 7:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 मार्च। वित्त विभाग ने राज्य के नियमित शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के लिए लागू स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के संबंध में सभी विभागों को पत्र लिखा है। इस पैकेज का एमओयू 7 अन्य बैंकों के साथ भी किया गया है। इनमें बैंक आफ महाराष्ट्र, बैंक आफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शामिल हैं। विभाग प्रमुखों से कहा गया है कि वे अपने अधिकारी कर्मचारियों को एमओयू के संबंध में अवगत कराकर पुष्टि कराएं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे