रायपुर
रायपुर, 17 मार्च। ईडी जोनल आफिस ने मेडिकल इक्विपमेंट और री-एजेंट खरीद घोटाले में 80.36 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। ईडी की जांच के मुताबिक मोक्षित कॉर्पोरेशन के पार्टनर शशांक चोपड़ा ने अधिकारियों के साथ मिलकर यह खेल किया और राज्य को भारी नुकसान पहुंचाया। मुख्य आरोपी शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार किया था। इस केस में अब तक कुल करीब 123 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त या फ्रीज की जा चुकी है। वहीं दूसरी ओर भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखापट्टनम नेशनल हाईवे के भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में भी ईडी ने 23.35 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं। जांच में पता चला कि मुआवजा राशि का बड़ा हिस्सा हरमीत सिंह खानुजा और उसके सहयोगियों के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। जांच में करीब 27 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा हुआ है।